Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वसुंधरा राजे और सतीश पुनिया का शक्ति प्रदर्शन, क्या अंदरूनी कलह का शिकार है राजस्थान भाजपा...

Webdunia
रविवार, 5 मार्च 2023 (08:14 IST)
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों से कुछ ही महीने पहले शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने परीक्षा पर्चा लीक को लेकर विशाल रैलियां निकालीं। दोनों कद्दावर भाजपा नेताओं की इन रैलियों को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी ने अंदरूनी कलह से साफ इनकार किया है।
 
सालासर बालाजी मंदिर में वसुंधरा ने दिखाई ताकत : चुरू के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर में पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने बेटे व झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह सहित अन्य लोगों के साथ सालासर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि बालाजी की आस्था और आपके आर्शीवाद का जो दीप जलाया है वो किसी आंधी और तूफान से मिट नहीं सकता है.. चाहे वो कितनी भी कोशिश कर लें।
 
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधा और लोगों से भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाने का आह्वान करते हुए अपने कार्यकाल में भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
 
कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की खींचतान ने राज्य को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और अवैध खनन ने भी राज्य को प्रभावित किया है।
 
 
जयपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर और राजधानी शहर के विभिन्न स्थानों पर राजे को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वाले पोस्टर दिखाई दिए। पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तस्वीरें थीं।
 
जयपुर में सतीश पुनिया का मार्च : वहीं, जयपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर सहित अन्य नेताओं ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।
 
विरोध मार्च का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया था। मार्च से पहले सतीश पूनिया और अरुण सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर बनाए गए मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
 
जयपुर में राजस्थान के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली को संबोधित किया।
 
पुलिस ने रोका भाजपा का मार्च : पार्टी नेताओं के संबोधन के बाद सभी ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने उन्हें अवरोधक लगा कर रोक दिया, जिसके बाद वे सहकार भवन रोड की ओर बढ़ गए। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
 
पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल करने के बाद सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार उत्पीड़न का सहारा ले रही है क्योंकि उसे डर है कि भाजपा युवाओं और बेरोजगारों के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है।
 
क्या बोले राजस्थान भाजपा प्रभारी : वहीं, राज्य में पार्टी के नेताओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन के बीच भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि एक दिन में एक से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा में कोई अंदरूनी कलह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकजुट है। यह कांग्रेस है जो टूट चुकी है। कांग्रेस नेता एक-दूसरे को निशाना बनाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

CG राज्य पॉवर कंपनी के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, CM ने की 12 हजार के बोनस की घोषणा

दिवाली और छठ पूजा के लिए 7000 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

माधवी पुरी बुच की अनुपस्थिति पर बैठक स्थगित, बीजेपी ने साधा वेणुगोपाल पर निशाना

शरद पवार खेमे की याचिका पर अजित पवार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

આગળનો લેખ
Show comments