Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमृतपाल सिंह मामला : पंजाब पुलिस ने 44 लोगों को किया रिहा, अच्छे आचरण के वादे के बाद परिवार को सौंपा

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2023 (01:15 IST)
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 44 लोगों को छोड़ दिया है और भविष्य में अच्छे आचरण के वादे के बाद उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा, जनता के व्यापक हित में और यह ध्यान में रखते हुए कि युवाओं का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए, पंजाब पुलिस ने उन लोगों को छोड़ने का फैसला किया है, जिनकी न्यूनतम भूमिका थी या केवल धार्मिक भावनाओं के आधार पर अमृतपाल सिंह का अनुसरण कर रहे थे।

शुक्ला ने एक बयान में कहा कि एहतियातन हिरासत में लिए गए 44 लोगों को शुक्रवार को छोड़ दिया गया और भविष्य में अच्छे आचरण के वादे के बाद उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने कहा था कि पंजाब पुलिस 177 लोगों को एहतियाती हिरासत से रिहा कर सकती है।

कुल 207 लोगों को कथित रूप से शांति और सद्भाव भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने कहा कि उनमें से 30 बड़ी आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं और शेष एहतियाती हिरासत में हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ कार्रवाई के दौरान निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments