Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mumbai airport पर व्हीलचेयर नहीं मिलने पर विमान यात्री की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (15:13 IST)
Mumbai airport : मुंबई हवाई अड्डे पर एयर इंडिया (air India) के 80 वर्षीय यात्री ने व्हीलचेयर (wheelchair) के लिए अनुरोध किया लेकिन व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण इंतजार करने के लिए कहे जाने पर व्यक्ति ने पैदल ही चलने का फैसला किया। हालांकि आव्रजन प्रक्रिया के दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई।
 
यह घटना 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से एयर इंडिया की उड़ान से यात्री के उतरने के बाद हवाई अड्डे पर हुई। एयरलाइन के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि यात्री की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी। एयर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उसने यात्री से एयरलाइन स्टाफ-सहायता वाली व्हीलचेयर की प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया था लेकिन व्यक्ति ने व्हीलचेयर पर बैठीं अपनी पत्नी के साथ पैदल चलने का विकल्प चुना।
 
एयरलाइन ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले हमारे यात्रियों में से एक अपनी पत्नी के साथ आव्रजन प्रक्रिया पूरी करने के दौरान बीमार पड़ गए। उनकी पत्नी व्हीलचेयर पर थीं। एयरलाइन ने कहा कि बीमार पड़ने के बाद व्यक्ति का उपचार कर रहे हवाई अड्डे के चिकित्सक की सलाह के अनुसार यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 
एयर इंडिया के अनुसार वह शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है। एयरलाइन ने कहा कि व्हीलचेयर की पूर्व-बुकिंग करने वाले सभी यात्रियों को व्हीलचेयर सहायता प्रदान करने के बारे में उसकी स्पष्ट निर्धारित नीति है। घटना पर मुंबई हवाई अड्डे के संचालक एमआईएएल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

बांद्रा में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

रविवार को फिर मिली 50 उड़ानों में बम की धमकी, 14 दिनों में 350 से ज्‍यादा धमकियां

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, चीन से मांगा 1.4 अरब डॉलर का कर्ज

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

આગળનો લેખ
Show comments