Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लातेहार में मुठभेड़ के दौरान मारा गया नक्सली, कार्रवाई में शहीद हुए डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (22:59 IST)
लातेहार। झारखंड में लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया जंगल में मंगलवार को सुरक्षाबलों और उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सशस्त्र दस्ते के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए जबकि एक उग्रवादी भी ढेर हो गया।

ALSO READ: Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 10 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा पशु बहे
 
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादियों का दस्ता सलैया के जंगलों में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुट रहा है। इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया। सैलया जंगल में सुरक्षाबल के जवानों को देखते ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू की जिसमें एक उग्रवादी ढेर हो गया। करीब दो घंटे तक चली गोलीबारी के बाद सुरक्षाबल को भारी पड़ता देखकर उग्रवादी जंगलों का लाभ उठाकर भाग निकले।

ALSO READ: आम चुनाव से पहले मोदी करेंगे जोजिला सुरंग का उद्घाटन, 4 घंटे की दूरी 15 मिनट में हो जाएगी तय
 
सू्त्रों ने बताया कि मुठभेड़ में डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में सुरक्षाबल के जवानों ने डिप्टी कमांडेंट को जंगल से लातेहार पहुंचाया। लातेहार आने के बाद डिप्टी कमांडेंट को प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रांची ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस बीच जंगल में सर्च के दौरान उग्रवादियों का कई हथियार एवं सामान मिले हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments