Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हनुमान चालीसा विवाद : महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देने की थी साजिश, मुंबई पुलिस ने किया यह दावा...

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (19:10 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक विशेष अदालत को बताया कि अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने संबंधी योजना सामान्य लग सकती है, लेकिन वास्तव में यह राज्य सरकार को चुनौती देने की एक बड़ी साजिश थी।

पुलिस ने यह भी दावा किया कि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ठाकरे के राजनीतिक विरोधी उन्हें हिंदू विरोधी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे थे और यह दिखाना चाह रहे थे वर्तमान शासन में हिंदुओं के लिए अपने धर्म का पालन करना मुश्किल है। पुलिस ने राणा दंपति की जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात के जरिए दाखिल हलफनामे में ये दावे किए।

राणा दंपति को 23 अप्रैल को राजद्रोह और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायाधीश आरएन रोकाडे ने कहा कि वे शनिवार को जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे। दंपति फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने कहा कि अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया जाता है तो आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं या गवाहों को प्रभावित भी कर सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि क्योंकि आरोपी मुंबई के स्थाई निवासी नहीं हैं, अगर जमानत दी जाती है तो वे जांच और मुकदमे के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। पुलिस ने अपने हलफनामे में दावा किया कि भाजपा, जो महाराष्ट्र में विपक्षी दल है, वर्तमान सरकार की प्रशासनिक नीतियों का कड़ा विरोध करती रही है और हिंदुत्व पर रुख के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना की आलोचना करती रही है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के लिए गठबंधन किया था और इससे वह (भाजपा) सत्ता में नहीं आई पाई थी। पुलिस ने अपने हलफनामे में राणा दंपति के उन दावों को भी खारिज कर दिया कि वे केवल हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते थे, जो कि पूजा-पाठ का कार्य है और इसलिए इसे अपराध नहीं माना जा सकता है।

पुलिस ने हलफनामे में कहा कि योजना का उद्देश्य कानून और व्यवस्था की स्थिति को खराब करना था। पुलिस ने कहा कि राणा दंपति ने 22 अप्रैल को उन्हें जारी नोटिस पर ध्यान नहीं दिया, जिसमें उनसे मुख्यमंत्री के आवास पर नहीं जाने का अनुरोध किया गया था।

इसमें कहा गया है कि आरोपियों ने जनता के बीच नफरत, दुश्मनी और प्रतिद्वंद्विता की भावना पैदा की और उनके खिलाफ राजद्रोह का गंभीर अपराध दर्ज किया गया। नवनीत राणा भायखला महिला जेल में बंद है, जबकि उनके विधायक पति नवी मुंबई की तलोजा जेल में है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

આગળનો લેખ
Show comments