Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Wayanad Landslide: वायनाड में राहत शिविरों में रह रहे 2,500 से अधिक लोग, घरों से सामान चोरी की घटनाएं बढ़ीं

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त शुरू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 अगस्त 2024 (11:53 IST)
Wayanad Landslide: केरल के भूस्खलन (Keralas landslide) प्रभावित वायनाड (Wayanad) जिले में 599 बच्चों और 6 गर्भवती महिलाओं समेत 2,500 से अधिक लोगों ने विभिन्न राहत शिविरों में आश्रय ले रखा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वायनाड जिले के मेप्पडी और अन्य ग्राम पंचायतों में भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए कुल 16 राहत शिविर बनाए गए हैं।

ALSO READ: वायनाड के जंगल में फंसा था आदिवासी परिवार, वन अधिकारी ने इस तरह बचाई जान
 
723 परिवारों के 2,514 लोगों ने आश्रय लिया : आंकड़ों के मुताबिक इन राहत शिविरों में 723 परिवारों के 2,514 लोगों ने आश्रय ले रखा है जिनमें 943 पुरुष, 972 महिलाएं और 599 बच्चे शामिल हैं। राहत शिविरों में 6 गर्भवती महिलाएं भी रह रही हैं। रविवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार भूस्खलन प्रभावित इलाकों में मलबे से अब तक 221 शव और 166 मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा, अधिकारी फोन पर कुछ लोगों से संपर्क करने में सफल रहे हैं जिसके बाद लापता लोगों की संख्या 206 से घटकर 180 हो गई है।

ALSO READ: Wayanad Landslide: 387 की मौतें, 180 अब भी लापता, वायनाड में 7 दिन बाद स्कूल चले बच्चे
 
वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों का सामान चुरा रहे चोर : केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन से तबाह हुए गांवों के निवासियों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा की वजह से वे जान बचाने के लिए मजबूरन अपने घर छोड़कर अन्यत्र गए, लेकिन चोर राज्य के सबसे बड़े मानवीय संकट का फायदा उठाकर उनके घरों से सामान चुरा रहे हैं।
 
बार-बार मिल रहीं इन शिकायतों के बाद पुलिस ने रात में गश्त बढ़ा दी है। कुछ प्रभावित लोगों ने अधिकारियों से चोरी करने के इरादे से रात में इलाके में घुसने वालों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने का आग्रह किया है। एक प्रभावित व्यक्ति ने कहा कि हम इस त्रासदी में अपना सब कुछ खो चुके हैं। हमने भूस्खलन के बाद अपनी जान बचाने के लिए अपने घर छोड़े और सुरक्षित जगहों पर गए। बाद में जब हम अपने घरों को देखने के लिए लौटे तो हमें दरवाजे टूटे हुए मिले।

ALSO READ: चलियार नदी सुना रही है वायनाड में तबाही की खौफनाक कहानी, 40 KM तक बहे शव
 
व्यक्ति ने यह भी शिकायत की कि भूस्खलन प्रभावित कई लोग अभी रिजॉर्ट के कमरों में रह रहे हैं, लेकिन चोरों ने उन्हें वहां भी नहीं बख्शा और उनके कपड़े चुरा ले गए। अधिकारियों का कहना है कि चूरलमाला और मुंडक्कई सहित आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त शुरू कर दी गई है। एक बयान में कहा गया है कि रात में बिना अनुमति के प्रभावित इलाकों या पीड़ितों के घरों में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
बयान के अनुसार किसी को भी रात में पुलिस की अनुमति के बिना प्रभावित इलाकों या घरों में, बचाव अभियान के नाम पर या किसी और बहाने से प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। रविवार शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक भूस्खलन प्रभावित इलाकों में मलबे से अब तक 221 शव और 166 मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा अधिकारी फोन पर कुछ लोगों से संपर्क करने में सफल रहे हैं जिसके बाद लापता लोगों की संख्या 206 से घटकर 180 हो गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Phulpur Assembly By election: सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

चक्रवात दाना का बाहरी बैंड पूर्वी तट से टकराया, ओडिशा में तेज बारिश

चक्रवात दाना के मद्देनजर ओडिशा में 288 बचाव दल तैनात, प्रशासन हाई अलर्ट पर

चक्रवाती तूफान दाना से ताजा हुईं चक्रवात फैलिन की खौफनाक यादें, कैसा था तबाही का मंजर?

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

આગળનો લેખ
Show comments