Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

एमसीडी मुख्यालय में घुसे बंदर, कांग्रेस नेता नाराज

एमसीडी मुख्यालय में घुसे बंदर, कांग्रेस नेता नाराज
नई दिल्ली , मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (07:47 IST)
नई दिल्ली। निकाय संस्था के बहुमंजिले मुख्यालय में सोमवार को दो बंदर भटककर इसके अंदर घुस गए, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों में बेहद अफरा-तफरी और भय का माहौल पैदा हो गया।
 
करीब एक दशक पहले निर्मित 28 मंजिला परिसर वाले कई खंडों में स्थित निकाय केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाले उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) का मुख्यालय है।
 
एनडीएमसी में कांग्रेस के नेता मुकेश गोयल ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया और घटना के लिए निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मामले में जांच की भी मांग की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मानसून अपडेट! बाढ़ से हाल बेहाल, अधिक बारिश से यहां बढ़ सकती है परेशानी