Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गर्भवती हुई नाबालिग, चचेरे भाई पर रेप का मामला दर्ज

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (19:24 IST)
Haryana Crime News: हरियाणा के जींद में सदर थानाक्षेत्र के नरवाना इलाके में एक लड़की से दुष्कर्म का आरोप उसके चचेरे भाई पर लगाया गया है।
 
सदर थाना की जांच अधिकारी प्रेम ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां ने अपने देवर के बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है एवं जांच की जा रही है।
 
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि आठवीं कक्षा में पढऩे वाली उसकी 13 वर्षीय बेटी को पेट में दर्द होने पर जब अस्पताल ले जाया गया तब उसके चार माह की गर्भवती होने की बात सामने आई।
 
शिकायतकर्ता का कहना है कि बेटी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि लगभग चार माह पहले जब घर में कोई नहीं था, तो चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।
 
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बाद में भी कुछ मौकों पर उससे दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उनके देवर का परिवार भी उनके साथ रहता है। प्रेम ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments