Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मराठा आरक्षण आंदोलन: हिंसाग्रस्त बीड में अब तक 99 गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2023 (11:18 IST)
Maratha Reservation movement: महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) (कानून-व्यवस्था) संजय सक्सेना ने हिंसाग्रस्त बीड जिले का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। यहां मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। हिंसा के मामले में अब तक 99 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
 
वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सक्सेना मंगलवार को बीड पहुंचे और वह स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। वह हालात के बारे में सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।
 
उन्होंने बताया कि बीड पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में अब तक 30 से अधिक मामले दर्ज किए हैं और 99 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
 
बीड जिले में सोमवार को हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। बीड के माजलगाव शहर में सोमवार सुबह आरक्षण आंदोलनकारियों के एक समूह द्वारा अजित पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर आगजनी और पथराव किया गया था।
 
विधायक का एक ऑडियो ‘क्लिप’ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह घटना हुई। ‘क्लिप’ में राकांपा विधायक ने मराठा आरक्षण आंदोलन के बारे में बोला था और आमरण अनशन कर रहे मनोज जरांगे पर परोक्ष तौर पर टिप्पणी की थी।
 
बाद में माजलगाव नगरपालिका परिषद भवन की पहली मंजिल पर आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं के एक अन्य समूह ने सोमवार शाम बीड शहर में राकांपा विधायक संदीप क्षीरसागर के आवासीय परिसर और कार्यालय में घुसकर आग लगा दी थी।
 
एक अन्य घटना में, प्रदर्शनकारियों ने बीड शहर में राज्य के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर के आवास को आग लगा दी और पथराव किया।
 
मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों की भीड़ अजित पावर गुट के नेता अमरसिंह पंडित के आवास के बाहर भी जमा हो गई थी और पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

LPG से लेकर Credit Card तक, 1 नवंबर से बदलेंगे ये 6 नियम, क्या होगा जेब पर असर?

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके राज्य में क्या हैं ताजा भाव

गुजरात के वडोदरा पहुंचे स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज

तेज साइलेंसर वाली बुलेट रोकी तो बाप-बेटे ने SHO को पीट डाला, एसएचओ घायल, अस्पताल में भर्ती

Weather Updates: उत्तर भारत में होगी वर्षा व बर्फबारी, बढ़ेगा सर्दी का असर

આગળનો લેખ
Show comments