Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाराष्ट्र पुलिस का कमाल, 5 घंटे के अंदर लगाया लापता बच्ची का पता

Webdunia
शनिवार, 3 जुलाई 2021 (18:24 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के एक गांव से अगवा की गई एक साल की बच्ची को पुलिस ने 5 घंटे के भीतर ढूंढ लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कुछ अज्ञात लोगों ने बच्ची का अपहरण कर लिया था।

भिवंडी तालुका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राम बालसिंह ने बताया कि बच्ची का अपहरण शेलार गांव स्थित उसके घर से गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को उस वक्त किया गया, जब उसकी मां शौच के लिए बाहर निकली थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बच्ची की मां घर का दरवाजा बाहर से बंद करके गई थी और जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि ताला खुला हुआ है और बच्ची लापता है। उन्होंने बताया कि महिला ने बच्ची को आसपास के इलाके में ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। उसके बाद उसने अपहरण का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की।
ALSO READ: LAC पर चीन की हिमाकत, भारत ने की 50 हजार सैनिकों की तैनाती
पुलिस ने शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे बच्ची को एक मंदिर के नजदीक देखा और उसे पुन: उसके माता-पिता के पास भेज दिया। पुलिस अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

આગળનો લેખ
Show comments