Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नाइजीरिया में नदी में नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, कई लापता

नाइजीरिया में नदी में नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, कई लापता
, शनिवार, 29 मई 2021 (00:58 IST)
लागोस (नाइजीरिया)। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की नाइजर नदी में एक नौका डूबने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में लापता हुए 83 अन्य लोगों की भी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। इस नौका में 160 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। यह हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब नौका देश के उत्तर-पश्चिम में केब्बी प्रांत में सबसे बड़ी नदी नाइजर में किसी विशाल वस्तु से टकरा गई।

आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा। अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है। नदी के उफान पर होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हो रही है। यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि नौका किस वजह से डूबी। यह नौका नाइजर प्रांत से केब्बी प्रांत के वारा शहर की ओर जा रही थी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केरल में Corona के 22318 नए मामले, 194 और मरीजों की मौत