Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मुंबई बड़ा हादसा, घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 8 की मौत, 59 जख्मी, 67 को बचाया, रेस्क्यू जारी

60 KM की रफ्तार से हवा चली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 13 मई 2024 (21:52 IST)
MumbaiRains : मुंबई में तेज आंधी और बारिश के बीच घाटकोपर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। एक बड़ी होर्डिंग के पेट्रोल पंप के ऊपर गिरने से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। घाटकोपर होर्डिंग गिरने के हादसे पर BMC कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा कि होर्डिंग के नीचे 30-35 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे में कुल 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। बचाव कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ ने कहा कि 67 लोगों को बचाया गया। इसमें करीब 100 लोग फंस गए। 
 
मुंबई पुलिस ने शाम को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज, 13/05/2024 को, शाम लगभग 4.30 बजे, अचानक तूफान और भारी बारिश के कारण विनाशकारी घटना हुई। एक होर्डिंग जिसका आकार 70 गुना 50 मीटर आकार का था उसका धातु का गर्डर रेलवे पेट्रोल पंप, समता कॉलोनी, घाटकोपर (पूर्व) पर गिर गया। 
 
पार्किंग टावर गिरा : एक अन्य घटना में, वडाला इलाके में तेज हवाओं के दौरान निर्माणाधीन मेटल पार्किंग टावर सड़क पर गिर गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कम दृश्यता के कारण शाम को मुंबई हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा और उपनगरीय ट्रेनो के संचालन में विलंब हुआ। बदलना पड़ा और विमानों का परिचालन करीब एक घंटे के बाद शाम 5.03 बजे फिर से बहाल हुआ।
ALSO READ: Indore Loksabha Election 2024 : इंदौर में शाम 7 बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, क्या टूट पाएगा 2019 का रिकॉर्ड
परिचालन रोका गया : मुंबई हवाई अड्डे के परिचालक ने एक बयान में कहा कि  शहर में खराब मौसम, धूल भरी आंधी और कम दृश्यता के कारण, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने लगभग 66 मिनट के लिए विमानों के परिचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया था। इस दौरान 15 उड़ानों के गंतव्यों को बदला गया। इसके बाद शाम पांच बजकर तीन मिनट पर विमानों का परिचालन फिर से शुरू हुआ।’’
 
शिंदे ने किया दौरा : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर शाम घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया। नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की एक टीम उस स्थान पर पहुंच गई है जहां होर्डिंग गिरी थी और तलाश एवं बचाव अभियान चल रहा है।
 
अवैध होर्डिंग : नगर निकाय के मुख्यालय में आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बृह्न मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)के आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा कि होर्डिंग अवैध था क्योंकि बीएमसी ने (इसे लगाने के लिए) अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि यह एक अवैध होर्डिंग थी। जिस स्थान पर यह घटना घटी, वहां रेलवे की जमीन पर चार होर्डिंग लगाए गए थे और उनमें से एक गिरा है। 
 
बीएमसी एक साल से होर्डिंग (लगाने) पर आपत्ति जता रही थी।’’ उन्होंने कहा कि नगर निकाय होर्डिंग को तत्काल हटाने के लिए नोटिस जारी करेगा और भूमि स्वामित्व प्राधिकारी और होर्डिंग के मालिक के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करेगा। गगरानी ने दावा किया कि रेलवे ने होर्डिंग लगाने की अनुमति दी थी।
 
बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक होर्डिंग का आकार 120 गुना 120 फुट था 40 गुना 40 फुट से अधिक आकार की होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएमसी ने संबंधित होर्डिंग की दृश्यता बढ़ाने के लिए छेदा नगर जंक्शन के पास आठ सूखाने के लिए रसायन लगाने के संबंध में 19 मई, 2023 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी।
 
अधिकारियों ने दावा किया कि हमने कार्रवाई के लिए इस मुद्दे को बार-बार उठाया था’’ उन्होंने कहा कि बीएमसी के लाइसेंस विभाग ने भी एक नोटिस जारी किया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वडाला के पूजा जंक्शन में धातु का स्तंभ गिरने की घायल हुए तीन लोगों में से एक को निजी अस्पताल में जबकि दो अन्य को नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments