Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

समंदर से 4.5 करोड़ और दुबई से आए यात्री से 56 लाख का सोना जब्त

समंदर से 4.5 करोड़ और दुबई से आए यात्री से 56 लाख का सोना जब्त
, शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (00:25 IST)
चेन्नई/त्रिची। तमिलनाडु में 2 अलग-अलग घटनाओं में 5 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का अवैध सोना जब्त किया गया है। तटरक्षक बल और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने संयुक्त रूप से समुद्र में चलाए गए एक अभियान के जरिए साढ़े 4 करोड़ रुपए कीमत के सोने को तस्करी करके देश में लाने की कोशिश को नाकाम कर दिया। सोने की ईंटों को श्रीलंका से तस्करी कर भारत में लाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञप्ति में बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में तटरक्षक बल और डीआरआई के 
अधिकारियों ने तमिलनाडु के अपतटीय क्षेत्र में एक मछली पकड़ने वाली नौका 'सेलर' को रोका जिसमें 5 मछुआरे सवार थे। इसके बाद एक बैग में छुपाए गए सोने को जब्त कर लिया गया।
 
उसमें बताया गया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह नौका मन्नार की खाड़ी से रामनाथपुरम जिले 
के मंडपम के पास मर्क्कायार पत्तिनम की ओर जा रही थी। सोने का वजन 9 किलोग्राम है और इसकी कीमत साढ़े 4 करोड़ रुपए है। तटरक्षक बल ने मार्च के महीने में समंदर में फेंक दिए गए 15 किलोग्राम सोने को 
बरामद किया था।  दूसरी ओर तमिलनाडु के ही त्रिची हवाई अड्‍डे पर कस्टम विभाग ने एक 1,128 ग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 56 लाख 61 हजार 432 रुपए बताई गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रणब दा के संस्मरण, मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद कांग्रेस राजनीतिक दिशा से भटक गई