Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बाबा महाकाल सवारी के दौरान बाल-बाल बचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (00:12 IST)
उज्जैन। कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामकर राज्यसभा में पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी के दौरान बाल-बाल बच गए। घटना रामघाट के ऊपर राणा जी की छतरी की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह पूरी घटना कैद हुई है।
 
दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया शाही सवारी का पूजन करने पहुंचे थे। सिंधिया राणा जी की छतरी से रामघाट की ओर जा रहे थे, तभी उनके कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की के दौरान पत्थरों की रेलिंग उनके ऊपर गिरते-गिरते बची। घटना के बाद सिंधिया कुछ देर रुककर कार्यकर्ता पर नाराज भी हुए।
 
सिंधिया का कारवां सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था। हमेशा साए की तरह रहने वाले मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट आगे आगे चल रहे थे, ठीक पायलट की तरह लेकिन तभी कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की में पत्थर की रेलिंग गिरने लगी। गिरती रैलिंग को साथ चल रहे सुरक्षा गार्डों ने पत्थरों को संभाल लिया। यदि ये पत्थर छिटककर सिंधिया के पैरों पर गिरते तो उन्हें चोट लग सकती थी।
 
सिंधिया के समर्थक बड़ी संख्या में उनके पीछे आ रहे थे। सुरक्षा कर्मी और पुलिस इन्हें संभाल रही थी लेकिन जैसे ही पत्थरों के रैलिंग गिरने की घटना हुई, सुरक्षा कर्मी भिन्ना गए और उन्होंने धक्का-मुक्की कर रहे समर्थकों को बल पूर्वक पीछे धकेला। 
इससे पहले भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी  धूमधाम से निकाली गई। पालकी में विराजित मनमहेश जैसे ही महाकाल मन्दिर परिसर से बाहर आए, कड़ाबीन और धमाकों से लोगों को राजाधिराज के आने की सूचना दी गई। समूचा परिवर्तित सवारी मार्ग ध्वज, वंदनवार एवं गुब्बारों एवं फूलों से सजाया गया था।
 
सवारी के लिए मार्ग में लाल कालीन बिछायी गई। सवारी के आगे नगर के राजा के सम्मान में घुड़सवार दल चल रहा था। पीछे पुलिस बैंड ‘ओम नम: शिवाय’ की धुन बजाते हुए निकला। इसके पूर्व महाकालेश्वर मन्दिर के सभा मण्डप में भगवान श्री मनमहेश का विधिवत पूजन-अर्चन पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा किया गया एवं उन्हें पालकी में विराजित किया गया। सभा मण्डप में संभागायुक्त आनन्द कुमार शर्मा ने सपत्नीक भगवान मनमहेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया एवं आरती उतारी।
 
परिवर्तित मार्ग अनुसार भगवान महाकालेश्वर की सवारी महाकाल मन्दिर से बड़ा गणेश मन्दिर होते हुए हरसिद्धि मन्दिर चौराहा पहुंची। यहां से झालरिया मठ और बालमुकुंद आश्रम होते हुए सवारी रामघाट पर पहुंची, जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया, उच्च शिक्षामंत्री डॉ. मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments