Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उत्तराखंड के 100 से ज्यादा गांवों में नहीं मनती होली, जानिए आखिर क्या हैं कारण

एन. पांडेय
मंगलवार, 7 मार्च 2023 (18:08 IST)
देहरादून। एक तरफ जहां पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी होली की धूम है। उत्तराखंड के कुमाऊं की बैठकी और खड़ी होली देश और दुनिया में मशहूर है। इसके इतर उत्तराखंड में कई गांव ऐसे भी हैं जहां होली मनाई ही नहीं जाती। सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट के करीब 100 गांवों में होली नहीं मनाई जाती है। इन इलाकों में होली मनाना अपशकुन माना जाता है।
 
इन गांवों में क्यों पसरा रहता है सन्नाटा : कई गांवों में अनहोनी की आशंका में यहां के ग्रामीण होली नहीं मनाते हैं। भारत की चीन और नेपाल सीमा से लगे इन गांवों में होली की धूम की जगह गहरा सन्नाटा पसरा रहता है। धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट के तमाम इन गांवों में होली न मनाने के अलग-अलग कारण हैं। धारचूला के रांथी, जुम्मा, खेला, खेत, स्यांकुरी, गर्गुवा, जम्कू, गलाती सहित अन्य गांव शिव के पावन स्थल छिपला केदार में स्थित हैं।
 
अनहोनी की आशंका : स्‍थानीय लोगों के अनुसार पूर्वजों के अनुसार शिव की भूमि पर रंगों का प्रचलन नहीं होता है। मुनस्यारी के चौना, पापड़ी, मालू पाती, हरकोट, मल्ला घर पट्टा, तल्ला घोरपट्टा, माणी टुंडी, पैकुटी, फाफा, वादनी सहित कई गांवों में भी होली नहीं मनाई जाती है। यहां देवी के प्रसिद्ध भराड़ी मंदिर में होली खेलने जा रहे लोगों का रास्ता सांपों ने रोक दिया था। इसके बाद होली गाने या होली खेलने वाले के घर में कुछ न कुछ अनहोनी हो जाती थी। तब से यहां होली नहीं मनाई जाती।
देवी-देवताओं के नाखुश होने का डर : गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के भी तीन गांव ऐसे हैं, जिनमें होली मनाने की परंपरा नहीं है। क्वीली, कुरझण और जोंदला नाम के रुद्रप्रयाग जनपद के 3 गांव में गांव के भूम्याल देवता और कुलदेवी के अप्रसन्न होने के डर से यहां होली नहीं मनाई जाती। गांव के भूम्याल देवता भेल देव और कुलदेवी मां नंदा और त्रिपुरा सुंदरी हैं।
 
गांव में अगर कोई होली मनाता है तो भूम्याल देवता और देवी त्रिपुरा सुंदरी के कोप से इंसानों और जानवरों में बीमारी फैल जाती है और लोग अकाल मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सालों पूर्व ग्रामीणों ने होली मनाने का प्रयास किया था, लेकिन तब गांव में हैजा नाम की बीमारी फैल गई। कई लोग मर गए तब से ग्रामीणों ने होली मनाना ही छोड़ दिया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

આગળનો લેખ
Show comments