Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिंदी में होली की शुभकामनाएं : इन 20 होली संदेशों को भेजकर होली मनाएं

हिंदी में होली की शुभकामनाएं : इन 20 होली संदेशों को भेजकर होली मनाएं
1. होली के दिन की ये मुलाकात याद रहेगी
रंगों की ये बरसात याद रहेगी
आपको मिले रंगीन दुनिया ऐसी हमेशा
ये मेरी दुआ रहेगी… होली मुबारक
 
2. ऐसे मनाना होली का त्योहार
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार
ये है मौका अपनों को गले लगाने का
तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार
 
3. रंगों का त्योहार आया है, हजारों खुशियां लाया है
कोई हमसे पहले न कह दे आपको, इसलिए 
शुभकामनाओं के रंग आपको भिजवाया है
 
4. रीत का रंग पीला, नेह का रंग नीला
हर्ष का हरा, लावण्य की लाली,
प्रेम के जल में हमने मिला ली,
उस रंग से मैं खुद को रंग दूं
इसको रंग दूं उसको रंग दूं
आपको होली की मंगलकामनाएं
 
5. लाल रंग सूरज से
नीला रंग आसमान से
हरा रंग हरियाली से
गुलाबी रंग गुलाब से
तमाम खुशियां मिलें आपको
ये दुआ करते हैं हम दिल से
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
 
6. खा के गुजिया,
पी के भंग,
लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग.
होली मुबारक
 
7. गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणें,खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार.
 
8.  वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
 
9. पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार,
यही है यारों होली का त्योहार.
हैप्पी होली…
 
10. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी ,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
मुबारक हो आपको
रंगों भरी होली
 
11. होली के इस पर्व पर
लगे रंग हर गाल
राष्ट्र रंग सब में रमे
हर घर हो खुशहाल
 
12. रास रचाए गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाएं रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें
होली की मंगल शुभकामनाएं 
 
13. रंगों से भी रंगीन ज़िंदगी हमारी
रंगीली रहे ये बंदगी हमारी
कभी न बिगड़े ये प्यार की रंगोली
ऐ मेरे यार तुझे मुबारक हो ये होली
होली की शुभकामनाएं
 
14. राधा का रंग कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जात, ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली
 
15. होली आने वाली है रंगो से नहीं डरें
रंग बदलने वालो से डरें…
हैप्पी होली 
 
16. हर ख़ुशी आपकी रहे
हर मुस्कान आपके हाथों पर सजी रहे
रंग भरे इस त्योहार की तरह
आपकी जिंदगी भी रंगीन रहे
 
17. दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियां मिटाने का मौसम है,
होली का त्योहार ही ऐसा है,
रंगों में डूब जाने का मौसम है। 
 
18. लाल रंग आपके गालों के लिए
काला रंग आपके बालों के लिए
नीला रंग आपकी आंखों के लिए
पीला रंग आपके हाथों के लिए
गुलाबी रंग आपके सपनों के लिए
सफ़ेद रंग आपके मन के लिए
हरा रंग आपके जीवन के लिए
होली के इन सात रंगों के साथ…
होली की हार्दिक शुभकामनाएं 
 
19. प्यार, स्नेह, समर्पण, दुलार,  
महोब्बत, सदभावना, सद्विचार,
इन सात रंगों की रहे बौछार,
आज का दिन लाए आपके जीवन में सतरंगी बहार
HAPPY HOLI 2023 
 
20.जीवन भर रहा मुझे इस बात का मलाल 
तेरे गाल और मेरे हाथ के बीच क्यों है ये गुलाल 
शुभ होली 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मंगलदेव के मंदिर में अमृताभिषेक है सबसे खास, 1 साल की वेटिंग