Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिमाचल प्रदेश चुनाव : सीएम जयराम ठाकुर की मंडी में क्यों मचा टिकटों पर बवाल?

हिमाचल प्रदेश चुनाव : सीएम जयराम ठाकुर की मंडी में क्यों मचा टिकटों पर बवाल?
, शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (09:47 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में टिकटों के बंटवारे को लेकर भाजपा में असंतोष पैदा हो गया है। कई दिग्गज भाजपा नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
 
भाजपा ने इस बार अपने 4 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा विधायक हीरा लाल (करसोग), जवाहर ठाकुर (दरंग) और कर्नल इंदर सिंह (सरकाघाट) को टिकट नहीं दिया गया है। इन दिग्गजों के टिकट कटने पर बवाल मच गया। महेंद्र ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया भी उन असंतुष्ट नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने टिकट बंटवारे पर खुलकर नाराजगी जताई है।
 
भाजपा ने मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को उनकी जगह धर्मपुर से उतारा है, जिसके बाद गुलेरिया ने भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। गुलेरिया ने मंगलवार को अपने भाई के खिलाफ निर्दलीय के तौर पर पर्चा दाखिल करेंगी।
 
भाजपा के बागी नेता चंदर मोहन ने सरकाघाट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस बीच, भाजपा के पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर ने सुंदरनगर से नामांकन दाखिल किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Weather Updates: हिमाचल और उत्तराखंड में भारी हिमपात, जानिए किन राज्यों से विदा हुआ मानसून?