Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गुजरात नगरपालिका उपचुनाव: भाजपा को छह, कांग्रेस को तीन जगह जीत

गुजरात नगरपालिका उपचुनाव: भाजपा को छह, कांग्रेस को तीन जगह जीत
, बुधवार, 10 जुलाई 2019 (00:38 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा ने नगरपालिका की नौ सीटों पर हुए उपचुनावों में छह सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर बाजी मारी। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। 
 
राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य भर में दस नगरपालिकाओं की 15 सीटों पर उपचुनावों की घोषणा की थी। इनमें से पांच स्थानीय निकायों की छह सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया। निर्विरोध जीतने वालों में पांच भाजपा से और एक निर्दलीय था। 
 
आयोग ने एक बयान में कहा कि बाकी बची नौ सीटों के लिये पांच नगर पालिकाओं में उप चुनाव हुए। इन सीटों पर सात जुलाई को मतदान हुआ। मतगणना आज सुबह हुई। 
 
आयोग ने कहा, 'नौ सीटों में से छह पर भाजपा के उम्मीदवार जीते जबकि तीन पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत हुई।'
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इस जूनियर गेंदबाज ने झटके 10 विकेट, वीडियो देख खुश हुए अमिताभ बच्चन