Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

51 लड़कियों को छुड़ाया, मदरसा प्रबंधक गिरफ्तार

51 लड़कियों को छुड़ाया, मदरसा प्रबंधक गिरफ्तार
लखनऊ , शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (08:20 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के एक मदरसे मदरसे पर छापा मारकर पुलिस ने 51 लड़कियों को छुड़ाया। पुलिस ने छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में मदरसा प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया।
 
पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) विकास चंद त्रिपाठी ने बताया कि मदरसे में 125 छात्राएं पढ़ती हैं। छात्राओं ने अपने अभिभावकों से प्रबंधक द्वारा परेशान और अश्लील हरकते करने जैसे आरोप लगाए थे। इस संबंध में छात्राओं ने खिड़की से बाहर पत्र भी फेंका था।
 
उन्होंने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर यासीनगंज स्थित जामिया खदीजतुल कुबरा लिलबनात मदरसे पर छापा मारकर 51 छात्राओं को वहां से निकाला गया। मदरसे के प्रबंधक कारी तैय्यब जिया को गिरफ्तार कर लिया गया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नाइजीरियाई अधिकारियों की हिरासत से चार भारतीय रिहा: सुषमा