Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गैंगस्टर रवि पुजारी दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार, 200 से ज्यादा हैं मामले

Webdunia
रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (21:34 IST)
बेंगलुरु। फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अधिकारियों की एक टीम भारत ला रही है। वह 15 साल से फरार चल रहा था। गैंगस्टर पर 200 से ज्यादा मामले हैं। इस टीम में कर्नाटक के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।

एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुजारी कर्नाटक समेत देश के अलग अलग हिस्सों में दर्ज उगाही और हत्या सहित कई मामलों में वांछित था। वह 15 साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुजारी को पश्चिम अफ्रीका में सेनेगल निर्वासित कर दिया गया था और बाद में उसे प्रत्यर्पित कर दिया गया था।

पिछले साल सेनेगल में उसे जमानत मिल गई थी और वह फरार हो गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, (हम) सेनेगल से उसके साथ आ रहे हैं। अभी पेरिस में हैं। (हम) एयर फ्रांस की उड़ान से आ रहे हैं और आधी रात तक वहां (भारत) पहुंच जाएंगे। यह अधिकारी टीम का हिस्सा हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले पुजारी को सोमवार सुबह तक यहां लाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग शामिल होगी।

पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर पर 200 से ज्यादा मामले हैं। उसे पिछले साल जनवरी में सेनेगल के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। भारतीय अधिकारियों की उसे प्रत्यर्पित करके यहां लाने की कोशिशों के बावजूद एक स्थानीय अदालत ने उसे जमानत दे दी थी जिसके बाद पुजारी दक्षिण अफ्रीका भाग गया था।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गैंगस्टर को दक्षिण अफ्रीका और सेनेगल पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान एक गांव से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि उसे सेनेगल ले जाया गया और भारतीय टीम ने प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी कीं। पुजारी शुरू में गैंगस्टर छोटा राजन से जुड़ा हुआ था, लेकिन उसने फरार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के लिए भी काम किया है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments