Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

तेलंगाना में जबर्दस्त बारिश के कहर से बाढ़ जैसे हालात, नाले में बहे 2 लोग

तेलंगाना में जबर्दस्त बारिश के कहर से बाढ़ जैसे हालात, नाले में बहे 2 लोग
, शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (12:45 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में बीते दिन हुई जबर्दस्त बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ओल्ड सिटी के एक होटल तक बारिश का पानी पहुंच गया और कई घरों में भी पानी घुस गया है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में लगातार तेज बारिश के बाद ये हालात बने हैं।
 
शुक्रवार देर रात कई हिस्सों में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। इस दौरान 2 लोग नाले में भी बह गए जिनकी तलाश की जा रही है। मौसम विभाग हैदराबाद के निदेशक ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान हैदराबाद समेत तेलंगाना के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
 
उत्तराखंड में करीब 10 दिन देरी से मानसून विदा हो गया है। इस बार उत्‍तराखंड में सामान्‍य बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिन यहां पर मौसम शुष्‍क बना रहेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से 28 दिन अधिक समय तक रहा। बावजूद इसके प्रदेश में 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस वर्ष मानसून वर्ष 2008 के बाद 14 दिन पूर्व 13 जून को प्रदेश में प्रवेश कर गया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लखीमपुर मामले में आशीष मिश्रा से पूछताछ, क्राइम ब्रांच को चाहिए 40 सवालों के जवाब..