Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Weather Update: राजस्थान और गुजरात से मानसून वापस, कहीं-कहीं वर्षा के आसार

Weather Update: राजस्थान और गुजरात से मानसून वापस, कहीं-कहीं वर्षा के आसार
, शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (09:06 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों से मानसून वापस हो गया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मानसून जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली पूरे राजस्थान, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात के कुछ और हिस्सों से विदा ले सकता है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तरी केरल और दक्षिण कर्नाटक तट के पास बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से तमिलनाडु और कर्नाटक होते हुए पूर्व मध्य अरब सागर तक फैली हुई है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भाग पर बना हुआ है।
 
स्काईमेट के अनुसार 10 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 2 से 3 दिनों के दौरान और अधिक शक्तिशाली हो सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा और विदर्भ और तटीय आंध्रप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
तटीय तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिण मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुजरात, पूर्वी राजस्थान के एक या दो हिस्सों, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और असम में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और विदर्भ, लक्षद्वीप, तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Live Updates : लखीमपुर मामले में यूपी पुलिस करेगी अजय मिश्रा से पूछताछ