Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर
, बुधवार, 3 मई 2017 (23:25 IST)
भुवनेश्वर। ओडिसा के रायगढ़ में एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली कुन्नी सिकाका ने अपने पांच साथियों के साथ रायगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
    
पुलिस महानिरीक्षक एस शायनी ने बताया कि बंटी समूह के सशस्त्र कार्यकर्ता दिवंगत डोडरा सिकाका की बेटी रश्मिता सिकाका पिछले पांच वर्षों से एल डब्ल्यूई समूह में काम कर रही थी और दंगामति गोलीबारी मामले में शामिल थी।
 
उन्होंने बताया कि वह मुनीगुडा पुलिस क्षेत्र में पज्जीबली गांव में वाहनों को आग लगाने और कल्याणसिंहपुर पुलिस क्षेत्र में निरगुंडी गांव में श्याम कादरकी की हत्या में शामिल थी। 
 
उसके साथ हथियार डालने वालों में जग्गी पुशहिका, दामा पुशहिका,लक्ष्मण पुशहिका, धधी पुशहिका और लाखापादर गांव की राम्मी सिकाका शामिल हैं। इस अवसर पर सीमा सुरक्षाबल के कमांडेंट पी द्विवेदी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिसबल के कमांडेंट मनोज शर्मा, रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक के शिबा सुब्रमणि और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सातवें वेतन आयोग में पेंशनरों के लाभ में संशोधन को मंजूरी