Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

PM Kisan Samman Nidhi: भाजपा ने कहा- तृणमूल कांग्रेस की 'कट मनी' संस्कृति के कारण नहीं भेजी जा रही नकद राशि

Webdunia
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (20:21 IST)
कोलकाता। भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ‘कट मनी’ संस्कृति के कारण केंद्र किसानों के बीच वितरित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को नकद राशि नहीं भेजी जा रही है।
ALSO READ: कांग्रेस का PM मोदी पर पलटवार, किसानों को ‘थका दो, भगा दो’ की नीति पर काम कर रही है केंद्र सरकार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस मांग कर रही है कि जो राशि केंद्र द्वारा किसानों को वितरित की जा रही है वह राशि आगे वितरित करने के लिए राज्य सरकार को भेज दी जाए।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि हमने देखा है कि नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार को चक्रवात अम्फान आपदा से निपटने के लिए दी गई राशि का कैसे दुरुपयोग किया गया और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बैंक खातों में राशि बढ़ गई। घोष ने कहा कि इसी कारण पैसा राज्य सरकार को नहीं भेजा जाएगा, बल्कि किसानों के खातों में सीधे भेजा जाएगा।
 
तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि केंद्र एक झूठ कहानी फैला रहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों को नकद लाभ प्राप्त करने से वंचित कर रही है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केवल यह कहा था कि राशि सीधे उनके खातों में भेजने की बजाय राज्य के माध्यम से दी जाए।
घोष ने कहा कि राज्य के किसानों का नुकसान हो रहा है और ‘पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने पर (2021 के विधानसभा चुनावों में) उनका बकाया दिया जाएगा।’उन्होंने भाजपा की चुनावी तैयारियों के बारे में कहा कि उसने एक नया अभियान शुरू किया है जो बूथ-आधारित होगा और स्थानीय पार्टी नेताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
ALSO READ: रजनीकांत की तबीयत खराब, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती
पश्चिम बंगाल में लगभग 78,000 बूथ हैं और पार्टी पश्चिम बंगाल में ‘अराजकता और अंतहीन भ्रष्टाचार’ को उजागर करेगी। बनर्जी की इस घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंगूर में कृषि आधारित पार्क स्थापित किया जाएगा। घोष ने कहा कि सरकार पश्चिम बंगाल में औद्योगिकीकरण लाने के दिन में सपने देख रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments