Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अरुणाचल प्रदेश : JDU को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए 6 विधायक

अरुणाचल प्रदेश : JDU को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए 6 विधायक
, शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (19:48 IST)
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 7 में से 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को राज्य में एक बड़ा झटका लगा है।
 
राज्य विधानसभा द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक करदो निग्योर भी भगवा दल में शामिल हो गए हैं। पंचायत और नगर निगम चुनाव के नतीजों की घोषणा से एक दिन पहले यह खबर सामने आई है।
 
बुलेटिन के अनुसार रमगोंग विधानसभा क्षेत्र के तालीम तबोह, चायांग्ताजो के हेयेंग मंग्फी, ताली के जिकके ताको, कलाक्तंग के दोरजी वांग्दी खर्मा, बोमडिला के डोंगरू सियनग्जू और मारियांग-गेकु निर्वाचन क्षेत्र के कांगगोंग टाकू भाजपा में शामिल हो गए हैं।
 
जद(यू) ने 26 नवम्बर को सियनग्जू, खर्मा और टाकू को ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उन्हें निलंबित कर दिया था। 
 
इन जद (यू) के 6 विधायकों ने इससे पहले पार्टी के परिष्ठ सदस्यों को कथित तौर पर बताए बिना तालीम तबोह को विधायक दल का नया नेता चुन लिया था। पीपीए विधायक को भी क्षेत्रीय पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में निलंबित कर दिया था।
 
अरुणाचल प्रदेश के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीआर वाघे ने कहा कि हमने पार्टी में शामिल होने के उनके पत्रों को स्वीकार कर लिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रजनीकांत की तबीयत खराब, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती