Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं, मनीष सिसोदिया ने दिए सघन निगरानी के निर्देश

Webdunia
गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (20:58 IST)
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में बर्ड फ्लू का संक्रमण रोकने के लिए कड़े एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है। सचिवालय में पशुपालन इकाई, विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने राज्यभर में सघन निगरानी का निर्देश दिया।

उन्होंने बर्ड फ्लू के संबंध में मंडी वालों के लिए 'क्या करें, क्या न करें' की गाइडलाइन तत्काल बनाकर कड़ाई से लागू कराने का निर्देश दिया साथ ही बड़े पैमाने पर नमूनों का संग्रह करके लगातार रिपोर्टिंग का भी निर्देश दिया।
 
 
अब तक दिल्ली में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली सरकार ने गत 28 अक्टूबर 2020 को ही राज्य के सभी डॉक्टर्स और संबंधित लोगों को अलर्ट जारी करके बर्ड फ्लू की निगरानी का निर्देश जारी कर दिया था। इसके बाद 4 जनवरी 2021 को भी सभी डॉक्टर्स को लगातार नमूना संग्रह करने तथा कड़ी निगरानी का दिशा-निर्देश जारी किया गया।
दिल्ली सरकार के पशुपालन इकाई, विकास विभाग के सभी 48 वेटनरी अस्पताल के डॉक्टर लगातार राज्यभर में बर्ड फ्लू की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही, 11 रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है जो लगातार नमूनों का संग्रह कर रही है। अब तक 100 से ज्यादा नमूनों का संग्रह करके जालंधर भेजा गया है। सोमवार तक इनकी रिपोर्ट आने की संभावना है। इसके अतिरिक्त विभिन्न जलाशयों में बतख की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। 
 
सिसोदिया ने अन्य राज्यों से आने वाली पोल्ट्री बर्ड पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रमुख बर्ड साइट्स खासकर पोल्ट्री मार्किट, जलाशय, जू इत्यादि में बर्ड्स पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। इनमें गाजीपुर फिश एंड पॉल्ट्री मार्किट, शक्तिस्थल लेक, संजय लेक, भलस्वा लेक, दिल्ली जू, डीडीए पार्कों में बने जलाशय आदि शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments