Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मुंबई में जन्माष्टमी पर दही-हांडी की धूम, 2 दर्जन से ज्यादा गोविंदा घायल, कई अस्पताल में

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (19:49 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में दो साल के बाद शुक्रवार को पूरी धूमधाम के साथ दही-हांडी उत्सव मनाया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो वर्ष से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। हालांकि मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान 24 गोविंदा घायल हो गए। 
 
इस उत्सव के दौरान दही से भरी मटकी को ऊंचाई पर लटकाया जाता है और मानव पिरामिड बनाकर गोविंदा उसे तोड़ते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर पूरे महाराष्ट्र में इस खेल का आयोजन किया जाता है। खेल के दौरान प्रतिभागियों के गिरने और घायल होने की घटनाएं आम बात हैं। गोविंदाओं के समूहों को शहरों में घूमते और दही हांडी तोड़ने व पुरस्कार जीतने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करते देखा गया।
 
कम से कम 24 गोविंदा घायल : बीएमसी के मुताबिक अपराह्न 3 बजे तक मुंबई में दही हांडी खेल में शामिल 24 सदस्य घायल हो गए। उनमें से 19 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 5 गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। घायलों में से 9 का इलाज केईएम अस्पताल, 5 का नायर अस्पताल और 4 का पोद्दार अस्पताल में उपचार हुआ।
साहसिक खेल का दर्जा : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में घोषणा की थी कि उनकी सरकार ने लोकप्रिय उत्सव दही हांडी को साहसिक खेल का दर्जा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों या उनके परिवारों को मानव पिरामिड बनाने के दौरान किसी खिलाड़ी के हताहत होने की स्थिति में मुआवजा दिया जाएगा।
 
सरकार के एक आदेश में सभी सरकारी, निगम और जिला परिषद अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को इन आयोजनों के दौरान घायल हुए प्रतिभागियों को मुफ्त इलाज प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि इस साल दही-हांडी और गणेश चतुर्थी सहित धार्मिक त्योहारों को मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा कि यदि मानव पिरामिड बनाने के दौरान किसी प्रतिभागी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी के गंभीर रूप से घायल हो जाने पर 7 लाख रुपए तथा मामूली रूप से घायल होने पर 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments