Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हरियाणा में 60 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (08:52 IST)
हिसार। हरियाणा में हिसार जिले के एक गांव में 60 फुट गहरे बोरवेल में डेढ़ साल का बच्चा गिर गया। उसे बाहर निकालने के लिए बृहस्पतिवार की देर रात तक अभियान जारी रहा। बच्चा बुधवार को बोरवेल में गिरा था।

अधिकारियों ने बताया कि सेना के विशेषज्ञों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों की एक टीम असैन्य और पुलिस अधिकारियों के बचाव अभियान में मदद कर रही है, जो 24 घंटे से जारी है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने बोरवेल से 20 फुट दूर इसके समानांतर बोरवेल खोदना शुरू कर दिया है।
प्रशासन की योजना दोनों बोरवेल के बीच सुरंग बनाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने की है। बोरवेल में नाइट विज़न कैमरा डाला गया है। इसके जरिए बच्चे की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चे की पहचान नदीम के तौर पर हुई है और वह कुछ दोस्तों के साथ खेल रहा था तभी अचानक से बोरवेल में गिर पड़ा। बच्चे के पिता मजदूर हैं।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments