Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पहली सूची में भाजपा ने काटे अपने छह सांसदों के टिकट, इस नाम ने चौंकाया

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (08:44 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जारी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अपने छह वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं। बाकी सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। इस सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम हाल ही में भाजपा से बसपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का है। संघमित्रा को बंदायु से टिकट दिया गया है।  
 
इनमें केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राम शंकर कठेरिया शामिल है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी तथा राजनाथ सिंह लखनऊ से फिर किस्मत आजमायेंगे।
 
पार्टी ने एक बार फिर वीवीआईपी सीट मानी जाने वाली अमेठी लोकसभा की सीट से स्मृति ईरानी को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मुकाबला करने के लिए मैदान में उतारा है।
 
भाजपा की पहली सूची में कृष्णा राज (शाहजहांपुर) और राम शंकर कठेरिया (आगरा) के अलावा अंशुल वर्मा (हरदोई), बाबू लाल चौधरी (फतेहपुर सीकरी), अंजू बाला (मिश्रिख) और सत्यपाल सिंह (संभल) का टिकट काटा गया है।
 
इन सीटों पर जो नए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं उनमें एसपी सिंह बघेल आगरा, परमेश्वर लाल सैनी संभल, राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी, जयप्रकाश रावत हरदोई, अशोक रावत मिश्रिख, और अरूण सागर शाहजहांपुर शामिल हैं।
 
भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश में जिन लोगों को लोकसभा टिकट दिया गया है उनमें नरेंद्र मोदी (वाराणसी), राजनाथ सिंह (लखनऊ), राघव लखनपाल (सहारनपुर), संजीव कुमार बालियान (मुजफफरनगर), कुंवर भारतेंद्र सिंह (बिजनौर), राजेंद्र अग्रवाल (मेरठ), सत्यपाल सिंह (बागपत), जनरल विजय कुमार सिंह (गाजियाबाद) और महेश शर्मा (गौतमबुध्द नगर) शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments