Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पानी से भरी खदान में गिरी गेंद, निकालने के चक्कर में डूब गया बच्चा

ball
, शनिवार, 5 अगस्त 2023 (12:53 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान गेंद पानी से भरी खदान में गिर गई। गेंद निकालने गया 17 वर्षीय किशोर डूब गया। सूचना पर पहले दमकल विभाग, पुलिस और एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। मृतक का शव बरामद कर लिया गया है।
 
दमकल विभाग के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम की है। यश सोलकर नाम बच्चा शाम को क्रिकेट खेलने के दौरान पानी से भरी खदान से गई गेंद को निकालने गया था। गेंद निकालने के प्रयास में वह पानी में डूब गया।
 
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उसका पता नहीं लगा पाए।
 
अधिकारी के मुताबिक, इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को बुलाया गया, जिसके जवानों ने किशोर का शव बरामद कर लिया।
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजते हुए दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo : Samay Tamrakar
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

20 मिनट में 2 लीटर पानी पीने से महिला की मौत