Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

20 मिनट में 2 लीटर पानी पीने से महिला की मौत

20 मिनट में 2 लीटर पानी पीने से महिला की मौत
, शनिवार, 5 अगस्त 2023 (12:34 IST)
Water Toxicity News : अमेरिका के इंडियाना में 20 मिनट में 2 लीटर पानी पीने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ऐश्ले समर्स नामक यह महिला अपने पति और 2 बेटियों के साथ वीकेंड ट्रिप पर थी। इस दौरान उसने खूब पानी पी लिया। घर लौटते ही वह बेहोश हो गई। ऐश्ले को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
महिला के भाई के अनुसार, ऐश्ले को पानी से काफी ज्यादा लगाव था और इंडियाना ट्रिप के दौरान भी उन्होंने खूब बोटिंग की थी। ट्रिप के आखिरी दिन ऐश्ले को डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगी। इस वजह से उसके सिर में लगातार दर्द हो रहा था।
 
शरीर को हाइड्रेट करने के लिए ऐश्ले ने कुछ ही मिनटों में लगभग 2 लीटर पी लिया। आमतौर पर व्यक्ति को इतना पानी पीने में पूरा दिन का समय लगता है, लेकिन ऐश्ले यह महज 20 मिनट में किया।
 
ट्रिप से लौटने के बाद ऐश्ले अपने गैरेज में बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने दावा किया कि ऐश्ले की मौत वॉटर टॉक्सिसिटी के कारण हुई।
 
क्या है वॉटर टॉक्सिसिटी?
वॉटर टॉक्सिसिटी को जहरीला पानी भी कहा जाता है। जब कम समय में बहुत अधिक पानी का सेवन किया जाता है या किसी बीमारी के कारण किडनी में बहुत अधिक पानी जमा हो जाता है तो इस तरह की समस्या होती है। इसमें व्यक्ति को मांसपेशियों में ऐंठन, खराश, मतली, सिरदर्द और अस्वस्थ महसूस करना शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस : भारत विभाजन के समय की 10 त्रासदियां, दंगों की दास्तान