Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को बनाया JDU का नया अध्यक्ष

नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को बनाया JDU का नया अध्यक्ष
, रविवार, 27 दिसंबर 2020 (17:07 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विश्वासपात्र आरसीपी सिंह को रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) का नया अध्यक्ष चुना गया।
 
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कुमार ने शीर्ष पद के लिए सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसका अन्य सदस्यों ने अनुमोदन किया।
 
मुख्यमंत्री को 2019 में तीन वर्षों के लिए जद (यू) का अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा के सदस्य सिंह के लिए यह पद छोड़ दिया। सिंह पहले नौकरशाह थे, जो बाद में नेता बने और क्षेत्रीय दल के अब तक वे महासचिव थे।
 
अरुणाचल प्रदेश में जद (यू) के सात विधायकों में से 6 भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद पार्टी देश की राजनीतिक स्थिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

#ICCAwards2020 : आईसीसी की दशक टेस्ट टीम के कप्तान विराट, वन-डे और टी-20 टीमों के कप्तान धोनी