Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एक और 'सीमा हैदर', अवैध तरीके से भारत में घुसी बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (15:27 IST)
अगरतला। अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाली बांग्लादेश की एक महिला को उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि धर्मनगर उपमंडल के फुलबारी में आयुर्वेद की दवाएं देने वाला नूर जलाल (34) आए दिन बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाता था। इस दौरान विवाहित नूर एक गांव में 24 वर्षीय विवाहिता के संपर्क में आया।
 
धर्मनगर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबाशीष साहा ने फोन पर कहा कि इसी दौरान फातिमा नुसरत नामक महिला को नूर से प्यार हो गया और करीब 15 दिन पहले वह उससे शादी करने के लिए अवैध तरीके से धर्मनगर पहुंच गई।
 
उन्होंने कहा कि नूर और फातिमा दोनों फुलबारी में रह रहे थे। हाल में हमें एक बांग्लादेशी महिला के बारे में सूचना मिली और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है लेकिन नूर फरार हो गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

આગળનો લેખ
Show comments