Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा पर ओवैसी नाराज, पीएम मोदी से की मांग?

owaisi
, शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (12:53 IST)
Qatar Indian Navy Officers : कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा पर देश की सियासत गरमा गई। इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी फैसले पर नाराजगी जताते हुए पीएम मोदी से नौसेना के पूर्व अफसरों को वापस लाने की मांग की।
ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने भाषण के एक पुराने अंश को शेयर करते हुए लिखा कि कतर में फंसे पूर्व नौसेना के अधिकारियों का मुद्दा अगस्त महीने में उन्होंने संसद में उठाया था।
 
उन्होंने गुरुवार को अपनी पोस्ट में लिखा कि आज उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई है। नरेंद्र मोदी दावा करते हैं कि इस्लामिक देश उन्हें कितना प्यार करते हैं। उन्हें चाहिए कि वे हमारे पूर्व नौसेना के अफसरों को वापस लाएं। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें फांसी की सजा का सामना करना पड़ा है।
 
ओवैसी ने साथ ने संसद में अपने भाषण का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे कहते हुए सुने जा सकते हैं- कुलभूषण यादव पाकिस्तान में बैठा है। आप क्यों नहीं लेकर आते। आप विश्व गुरु-विश्व गुरु कहते हैं। कुलभूषण यादव को भूल गए आप। कतर में आठ नेवी ऑफिसर एक साल से जेल में हैं, आप उन्हें नहीं ला सके।


उल्लेखनीय है कि कतर की एक अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को जासूसी मामले में मौत की सजा सुनाई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सजा पर नाराजगी जताई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

5G में भारत की बड़ी छलांग, एक साल में पहुंचा 3 नंबर पर