Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अभिषेक गुप्ता का यू-टर्न, झूठे थे योगी के सचिव पर लगाए आरोप

Webdunia
शनिवार, 9 जून 2018 (09:04 IST)
चित्र सौजन्य : ट्‍विटर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव एस पी गोयल के खिलाफ रिश्वतखोरी का संगीन आरोप लगाने वाले अभिषेक गुप्ता ने शाम ढलते-ढलते यू टर्न ले लिया और कहा कि उसके आरोप निराधार हैं।
 
लखनऊ पुलिस ने देर शाम एक वीडियो क्लिप जारी की जिसमें अभिषेक ने कबूल किया कि उसके द्वारा प्रमुख सचिव पर लगाया गया इल्जाम मिथ्या है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी ने शिकायतकर्ता अभिषेक के खिलाफ सुबह प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।
 
पुलिस द्वारा जारी वीडियो में अभिषेक ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान था और इसी के चलते उसने प्रमुख सचिव के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाए। अभिषेक ने कहा कि उसने बैंक से एक करोड़ रुपए का कर्ज लिया था जिसके एवज में उसे हर महीने एक लाख रुपए की ईएमआई चुकानी थी। प्रोजेक्ट में देरी हो रही थी और इससे वह काफी दवाब में था।
 
इस बीच मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट उन्हें मिल चुकी है और उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजा गया है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्व के नियमानुसार ग्राम सभा की जमीन को पेट्रोल पंप के लिए नही दिया जा सकता था और इसी कारण अभिषेक का आंवटन रद्द हुआ। अगर यह जमीन पेट्रोल पंप के लिए दी जाती तो उससे गांव का रास्ता बंद हो सकता था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments