Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्ट्र : पालघर में 5 लोगों की डूबने से मौत, जल प्रपात पर ले रहे थे सेल्फी

महाराष्ट्र : पालघर में 5 लोगों की डूबने से मौत, जल प्रपात पर ले रहे थे सेल्फी
, शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (17:09 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में जवहर कस्बे के कलमांड्वी जल प्रपात पर सेल्फी लेने की कोशिश में 5 लोगों की मौत डूबने से हो गई। राष्ट्रीय आपदा बचाव बल के एक दल ने शाम में शवों को बाहर निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि यह घटना गुरुवार को दोपहर में हुई। 13 लोगों का एक समूह जवहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित जल प्रपात देखने गया था।

उन्होंने बताया कि 2 लोग सेल्फी ले रहे थे, तभी वे फिसलकर झरने में गिर गए। इसके बाद 3 अन्य उन्हें बचाने की कोशिश में डूब गए। कुल 5 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा बचाव बल के एक दल ने शाम में शवों को बाहर निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Covid 19 : गोवा में एक ही दिन का होगा विधानसभा का मानसून सत्र