Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ट्यूबवेल में नहा रहे थे बच्चे, पानी में आया करंट, 4 बच्चों की मौत

ट्यूबवेल में नहा रहे थे बच्चे, पानी में आया करंट, 4 बच्चों की मौत
सम्भल , शनिवार, 22 जून 2019 (09:23 IST)
सम्भल। यूपी के सम्भल के एक गांव में शुक्रवार शाम हुए एक दिल दहला देने वाले हादसे में ट्यूबवेल में नहाते समय पानी में करंट उतर आने से चार बच्चों की मौत हो गई।
 
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि हयात नगर थाना क्षेत्र के पेंतिया गांव में शुक्रवार शाम चार बच्चे ट्यूबवेल पर नहा रहे थे, तभी पानी में करंट आ गया। उन्होंने बताया कि चारों बच्चे बेहोश हो गए। उन्हें सम्भल के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इन बच्चों की शिनाख्त शिवम (7), विष्णु (10), धर्मवीर (11) और गणेश (12) के रूप में हुई है। इनमें शिवम और विष्णु सगे भाई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कितने ईमानदार हैं आप, सर्वे में हुआ खुलासा