Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली के फर्नीचर बाजार में भीषण आग, मेट्रो सेवाएं प्रभावित

दिल्ली के फर्नीचर बाजार में भीषण आग, मेट्रो सेवाएं प्रभावित
, शुक्रवार, 21 जून 2019 (11:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो के निकट फर्नीचर बाजार में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से मेट्रो सेवाएं बाधित हुई। हालांकि आग पर काबू पाने के बाद मेट्रो सेवाएं बहाल कर दी गई। 
 
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा कि सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर लगी आग को अग्निशमन विभाग की 17 गाड़ियों की मदद से काबू में किया गया। उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिकारी मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण कर रहे हैं।
 
दिल्ली मेट्रो ने एक ट्वीट में कहा कि आग और धुएं के चलते जसोला विहार शाहीन बाग और कालिंदी कुंज के बीच ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई। ट्वीट में कहा गया है कि जनकपुरी वेस्ट और जसोला विहार शाहीन बाग के बीच ही मेट्रो को फिलहाल चलाया जा रहा है। कालिंदी कुंज और बॉटेनिकल गार्डन के बीच सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हैं।
 
webdunia
बाद में दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर बताया कि  जसोला विहार शाहीन बाग से बॉटेनिकल गार्डन के बीच सेवाएं फिर बहाल कर दी गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मोदी ने योग को बनाया अच्छी सेहत का 'विश्वसनीय ब्रांड'