Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Jharkhand : कुर्मी आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला वाले 19 व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (00:10 IST)
19 people arrested for attacking policemen: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के मनोहरपुर में घाघरा हॉल्ट पर हाल ही में रेल नाकाबंदी के दौरान कुर्मी समुदाय (Kurmi community) के सदस्यों का नेतृत्व करने वाले अमित महतो सहित 19 लोगों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और 20 सितंबर को पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा लाठियों से हमला किए जाने के बाद एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट और कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं।
 
शेखर ने यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बुधवार को आदिवासी कुर्मी समाज (एकेएस) के आंदोलन के आह्वान के मद्देनजर घाघरा हॉल्ट के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के बावजूद सैकड़ों आंदोलनकारी सुबह 8 बजे से ही पटरियों पर बैठ गए जिससे रेल सेवाएं बाधित हुईं।
 
उन्होंने कहा कि लगभग 9 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आंदोलनकारियों को सूचित किया कि सरकार द्वारा उनकी मांगों (अनुसूचित जनजाति की सूची में कुर्मी समुदाय को शामिल करने और कुरमाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने) पर बातचीत करने के लिए सहमत होने के बाद उनकी केंद्रीय समिति के नेताओं ने आंदोलन वापस ले लिया है।
 
उन्होंने कहा कि हालांकि महतो ने मजिस्ट्रेट पर आंदोलन को विफल करने की कोशिश करने का आरोप लगाकर भीड़ को उकसाया और पुलिसकर्मियों पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया और ईंट-पत्थर चलाने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत महतो सहित 36 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रोचक होगा मुकाबला, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा मैदान में

हैदराबाद में पटाखा दुकान में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, मची अफरातफरी

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरीदा स्वेटर

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

આગળનો લેખ
Show comments