Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वसुंधरा की टेढ़ी चाल, जयपुर की जगह झालावाड़ में बनीं भाजपा की सदस्य

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (20:09 IST)
Former Chief Minister Vasundhara Raje News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को झालावाड़ में भाजपा की सदस्यता ली और कहा कि धैर्य रखो तो मंजिल जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्हें जयपुर में सदस्यता ग्रहण करने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने निर्णय लिया कि मैं अपने घर झालावाड़ में ही सदस्यता लूंगी।
 
इस अवसर पर सदस्यता अभियान के सह-संयोजक व विधायक निर्मल कुमावत भी मौजूद थे। राजे ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 में हमारी विचारधारा का जो जनसंघ रूपी कारवां शुरू हुआ, वह आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की बदौलत हुआ। कार्यकर्ताओं के धैर्य की वजह से हुआ। ALSO READ: संगठन में सबको साथ लेकर चलना मुश्किल काम : वसुंधरा राजे
 
उन्होंने कहा कि यदि धैर्य रखा जाये तो मंजिल जरूर मिलती है। राजे ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने धैर्य रखा तो आज भाजपा इस मुकाम पर पहुंची। हमारे कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं, संगठन सर्वोपरि है। वे खुद के लिए नहीं, संगठन के लिए जीते हैं।
 
और यह कटाक्ष किस पर था : इससे पहले मंगलवार को जयपुर में वसुंधरा ने बिना किसी का नाम लिए तंज किया कि कुछ लोग 'पीतल की लौंग' मिलने पर भी खुद को सर्राफ समझने लगते हैं। राजे ने कहा- ‘चाहत बेशक आसमां छूने की रखो, लेकिन पांव हमेशा जमीं पर रखो।’ दरअसल, वसुंधरा राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी से नाराज चल रही हैं। उसके बाद से ही वे पार्टी के नेताओं और पार्टी पर तंज करती रहती हैं। ALSO READ: राजनीति से गायब हो चुका है वफादारी का युग : वसुंधरा राजे
 
राजे ने बिड़ला सभागार में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ओम माथुर चाहे कितनी ही बुलंदियों पर पहुंचें, इनके पैर सदा जमीन पर रहे हैं। इसीलिए इनके चाहने वाले भी असंख्य हैं। वरना कई लोगों को पीतल की लौंग क्या मिल जाती है, वह अपने आप को सर्राफ समझ बैठते हैं।
 
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माथुर के साथ बिताए यादगार पलों को साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिक्किम के राज्यपाल के रूप में माथुर अपने संवैधानिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी भी मौजूद थे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments