Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजस्थान के रण में हारे 'महारानी' के ये दिग्गज

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (15:17 IST)
जयपुर। वसुंधरा राजे सरकार में कद्दावर रहे कई मंत्री विधानसभा चुनाव हार गए हैं। इनमें परिवहन मंत्री यूनुस खान, खान मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी शामिल हैं। जीतने वाले मंत्रियों में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया व शिक्षामंत्री किरण महेश्वरी का नाम प्रमुख है। वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले यूनुस खान टोंक विधानसभा सीट से 54,179 मतों से हार गए।


इस सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सचिन पायलट जीते हैं। वहीं जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप हनुमानगढ़ सीट पर 15,522 मतों से तो पशुपालन मंत्री रहे ओटाराम देवासी सिरोही सीट पर 10,253 मतों से पराजित हुए।

इसी तरह राजे सरकार के कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी अंता सीट पर 34,059 मतों से हारे। उन्हें कांग्रेस के प्रमोद भाया ने हराया। खानमंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी करणपुर सीट पर हारे और वे मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे। खाद्य व आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा बारां अटरू सीट पर 12,248 मतों से हार गए।

पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा नदबई सीट पर बसपा के जोगिंदर सिंह से 4,094 मतों से हारीं जबकि यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी निम्बाहेड़ा सीट पर 11,908 मतों से हारे हैं। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी सिविल लाइंस सीट पर 18,078 मतों से हार गए। उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत झोटवाड़ा सीट पर 10,747 मतों से हार गए। वहीं गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर सीट पर कांग्रेस की गिरिजा व्यास को 9,307 मतों से पराजित किया।

वसुंधरा राजे के जिन प्रमुख मंत्रियों ने जीत दर्ज करने में सफलता पाई है उनमें चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ मालवीय नगर सीट पर 1,704 मतों से, महिला व बाल विकास मंत्री अनिता भदेल अजमेर (दक्षिण) सीट पर 5,700 मतों से व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी अजमेर (उत्तर) सीट पर 8,630 मतों से जीते हैं। बाली सीट पर ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह 28,081 मतों व शिक्षामंत्री किरण महेश्वरी ने राजसमंद सीट पर 24,532 मतों से जीत दर्ज की है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Phulpur Assembly By election: सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

चक्रवात दाना का बाहरी बैंड पूर्वी तट से टकराया, ओडिशा में तेज बारिश

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

चक्रवात दाना के मद्देनजर ओडिशा में 288 बचाव दल तैनात, प्रशासन हाई अलर्ट पर

चक्रवाती तूफान दाना से ताजा हुईं चक्रवात फैलिन की खौफनाक यादें, कैसा था तबाही का मंजर?

આગળનો લેખ
Show comments