Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारतीय अमेरिकी उद्यमी ने की भारत को लघु परमाणु रिएक्टरों की पेशकश

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (14:46 IST)
वॉशिंगटन। एक भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने फास्ट ट्रैक लघु परमाणु रिएक्टरों की वकालत करते हुए कहा कि वे किफायती हैं और इन्हें 2 साल के अंदर तैयार किया जा सकता है। बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए अमेरिकी कंपनियों वेस्टिंगहाउस और जनरल इलेक्ट्रिक से चल रही बातचीत या तो अधर में है या फिर बेहद सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
 
न्यूजर्सी स्थित एसएमआरएलएलसी और होल्टेक इंटरनेशनल के संस्थापक तथा सीईओ कृश सिंह ने हाल में दिए गए एक साक्षात्कार में कहा कि नई पीढ़ी के छोटे परमाणु रिएक्टर 160 मेगावॉट के उत्पादन के लिए हल्के पानी की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं और ये परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों का भविष्य हैं। ये ज्यादा सुरक्षित और किफायती भी हैं। न्यूजर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टीज ने पिछले महीने कैमडेन में लाखों डॉलर की उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया था।
 
सिंह ने कहा कि नए एसएमआर रिएक्टरों के लिए महज कुछ एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है तथा वातानुकूलित होने की वजह से इसे रेगिस्तान में भी स्थापित किया जा सकता है। परंपरागत रिएक्टरों में शीतलन के लिए काफी मात्रा में पानी की आवश्यकता पड़ती है जबकि इसके लिए ऐसा नहीं करना पड़ता। एक छोटे परमाणु रिएक्टर को बनाने में करीब 1 अरब डॉलर की लागत आती है। 
 
उन्होंने कहा कि अगर इसे भारत में बनाया जाए तो यह लागत और कम होगी। कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एसएमआर 160 पर एक खत लिखा है और 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत भारत में इसे बनाने की पेशकश की।
 
भारत की ऊर्जा समस्याओं के लिए इस रिएक्टर को श्रेष्ठ समाधान बताते हुए उन्होंने कहा कि आप बड़े पैमाने पर इन रिएक्टरों को बनाकर उन्हें देशभर में वितरित कर सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

Diwali 2024 : इस दीपावली अपने घर को इन DIY दीयों से करें रोशन

આગળનો લેખ
Show comments