Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि से कैसे अलग है?

Webdunia
Chaitra Navratri 2022: वर्ष में 4 नवरात्रियां आती है। चैत्र माह में वसंत नवरात्रि, आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि, आश्‍विन माह में शारदीय नवरात्रि और माघ माह में गुप्त नवरात्र। सभी नवरात्रियां एक-दूसरे से अलग हैं। आषाढ़ और माघ माह की गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा होती है जबकि चैत्र और आश्‍विन माह में 9 दुर्गा की पूजा होती है। आओ जानते हैं कि चैत्र या वसंत नवरात्रि किसत तरह अलग है आश्‍विन या शारदीय नवरात्रि से।
 
 
1. चैत्र नवरात्रि से ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है जबकि शारदीय नवरात्रि वर्ष के मध्य का समय होता है।
 
2. चैत्र नवरात्रि का महत्व खासकर महाराष्ट्र, आंध प्रदेश, तेलांगना और कर्नाटक में रहता है, जबकि शारदीय नवरात्रि की महत्व खासकर पश्चिम बंगाल और गुजरात में रहता है।
 
3. चैत्र नवरा‍त्रि के दिनों में साधना का खासा महत्व रहता है जबकि शारदीय नवरात्रि के दिन दुर्गा पूजा और आराधना का खासा महत्व रहता है। 
 
4. दरअसल वासन्तिक (चैत्र) नवरात्र के अंत में रामनवमी आती है, अतएव इस नवरात्रि में शक्ति और विष्णु, दोनों की आराधना की जाती है जबकि शारदीय नवरात्र के अंत में दुर्गा महानवमी आती है, और दूसरे दिन विजयादशीम आती है। मान्यता है कि विजयादशी के दिन जहां मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था वहीं श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसलिए इस नवरात्रि में विशुद्ध रूप से शक्ति की उपासना की जाती है।
 
5. शारदीय नवरात्रि में सात्विक साधना, नृत्य और उत्सव मनाया जाता है जबकि चैत्र नवरात्रि में कठिन साधना और कठिन व्रत का महत्व होता है।
 
6. शारदीय नवरात्रि को सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति हेतु मनाया जाता है जबकि चैत्र नवरात्रि को आध्‍यात्मिक इच्छाओं की पूर्ति, सिद्धि, मोक्ष हेतु मनाया जाता है।
 
7. चैत्र नवरात्रि में वसंत का आगमन होता, जबकि शारदीय नवरात्र में जाड़ा का आरंभ होता।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments