Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली में यमुना चेतावनी के स्तर के करीब, हथिनीकुंड कुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

दिल्ली में यमुना चेतावनी के स्तर के करीब, हथिनीकुंड कुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी
, मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (16:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को सुबह 10 बजे 204 मीटर दर्ज किया गया, जो कि चेतावनी के स्तर 204.50 मीटर के बेहद करीब है।
 
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड कुंड बैराज से सुबह 10 बजे नदी में 7,418 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड (क्यूसेक) की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। 1 क्यूसेक 28.317 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है। अधिकारी ने बताया कि सुबह 8 बजे और 9 बजे भी बहाव दर यही था।
 
सोमवार सुबह 8 बजे नदी का जल स्तर 204.38 मीटर दर्ज किया गया। सामान्य तौर पर हथिनीकुंड बैराज में बहाव दर 352 क्यूसेक होता है लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी गई। पिछले साल 18-19 अगस्त को बहाव दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था और यमुना नदी का जलस्तर 206.60 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 के पार चला गया था। नदी के निचले इलाकों में पानी भरने के बाद दिल्ली सरकार ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया था।
 
दिल्ली के जल मंत्री सत्येन्द्र जैन ने सोमवार को कहा कि सरकार बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है तथा हमारी बाढ़ नियंत्रण प्रणाली तैयार है और जैसे ही जरूरत होगी, इसे कार्य में लगा दिया जाएगा। सरकार के पास यमुना से लगे इलाकों पल्ला गांव से ओखला तक के लिए योजना तैयार है।
 
पिछले कुछ दिनों में यहां भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 अगस्त से 29 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सदस्यता ग्रहण समारोह में 'महाराज' सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन,76 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा