Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने से दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़कर 204.38 मीटर

हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने से दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़कर 204.38 मीटर
, सोमवार, 24 अगस्त 2020 (15:09 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज से 5,800 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यहां स्थित पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 204.38 मीटर दर्ज किया गया।
एक अधिकारी ने कहा कि जलस्तर सुबह 8 बजे दर्ज किया गया और यह खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे है। उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से 5,883 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में वृद्धि हुई। 
 
जल मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष की योजना बनाई गई है और उसे जल्दी ही सक्रिय किया जाएगा। जैन ने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी के पास के क्षेत्रों के लिए एक योजना तैयार की गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CDS रावत की चीन को चेतावनी, विवाद नहीं सुलझा तो खुला है सैन्य विकल्प