Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जानलेवा गर्मी, यूरोप में भीषण गर्मी से 15,000 लोगों की मौत

जानलेवा गर्मी, यूरोप में भीषण गर्मी से 15,000 लोगों की मौत
, मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (10:26 IST)
लंदन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दावा किया कि यूरोप में भीषण गर्मी से 15,000 लोगों की मौत हो गई। इसमें स्पेन और जर्मनी गर्मी के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल हैं। 
 
WHO के यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक हंस क्लूज ने एक बयान में कहा कि 2022 में गर्मी के कारण कम से कम 15,000 लोगों की मौत हो गई। जर्मनी में 4,500 लोग, स्पेन में 4,000 लोगों की मौत, पुर्तगाल में 1000 से अधिक लोगों की मौत, यूनाइटेड किंगडम में 3,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 
 
उन्होंने कहा कि जून से अगस्त के बीच लगातार हीटवेव से ब्रिटेन सबसे ज्यादा परेशान हुआ। ब्रिटेन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौत का आकंड़ा और बढ़ सकता है।
 
यूरोप में तापमान 1961-2021 की अवधि में काफी गर्म हो गया है। हर दशक में लगभग 0.5 डिग्री सेल्सियस की औसत दर से बढ़ रहा है। पिछले 50 सालों में गर्मी से 1,48,000 लोग मारे जा चुके हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुकेश चंद्रशेखर ने फोड़ा लेटर बम, MCD चुनाव से पहले बढ़ाई केजरीवाल की मुश्किलें