Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कौन है नोएडा का गालीबाज श्रीकांत त्यागी, जिसने भाजपा की करवाई किरकिरी

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (19:17 IST)
नई दिल्ली। नोएडा की एक पॉश सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने वाले कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। खुद को भाजपा नेता बताने वाला त्यागी हालांकि पुलिस की गिरफ्त से दूर है, लेकिन वह कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा है। इस सिलसिले में यूपी सरकार ने एक एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।  पुलिस ने त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पत्नी और ड्राइवर समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
ALSO READ: श्रीकांत त्यागी बदसलूकी मामले में SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है आरोपी
श्रीकांत का अपने इलाके में काफी रसूख है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा समेत भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें हैं। बताया जाता है कि जिस वक्त त्यागी अपने गांव भंगेल में रहता था, उस समय घर के बाहर बाकायदा पुलिस की बेरिकेडिंग होती थी। उसके घर के अंदर जाने के लिए मेटल डिटेक्टर लगाया गया था।
ALSO READ: नोएडा में BJP नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला से किया दुर्व्‍यवहार, महिला आयोग ने की गिरफ्तारी की मांग
दबंग श्रीकांत की गली में के लिए पहले लोगों को तलाशी देनी होती थी, उसके बाद घर में प्रवेश मिलता था। त्यागी के घर में स्निफर डॉग भी लगाए गए थे। जब कहीं जाता था तो 4 जीपें उसे एस्कॉर्ट करती थीं। पुलिस ने उनमें से 2 जीपों को जब्त कर लिया है, जबकि 2 की तलाश जारी है।
 
चलाई थी गोली : त्यागी का 10-12 साल से राजनीति में है। हालांकि वह उसी पार्टी से नजदीकियां बढ़ाता है, जो सत्ता में होती है। वर्ष 2012 में वह उस समय चर्चा आया था, जब एक बारात में मामूली कहा-सुनी में उसने गोली चला दी थी। तब कोतवाली सेक्टर-24 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि कई अन्य थानों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। 
 
भाजपा से चाहता था टिकट : जब यूपी में बसपा की सरकार थी तब मायावती की पार्टी के बड़े नेताओं के साथ श्रीकांत के संपर्क थे। बताया जाता है कि खनन के क्षेत्र में उतरकर उसने मोटी कमाई थी। पिछले चुनाव में वह भाजपा से भी टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 
ALSO READ: Shrikant Tyagi case : बवाल के बाद नोएडा में श्रीकांत त्यागी का अवैध निर्माण ढहाया, 25 हजार का इनाम घोषित
भाजपा की करवाई किरकिरी : त्यागी के साथ भाजपा नेताओं के फोटो के चलते पार्टी की काफी किरकिरी हुई है। सोसायटी के लोगों की बातचीत सुनने के बाद भाजपा सांसद महेश शर्मा ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई और फोन पर उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी से बातचीत करते हुए कहा कि हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है ये कहते हुए कि यहां हमारी सरकार है, पता करिए 15 लड़के कैसे सोसाइटी में घुसे?
 
कांग्रेस का आरोप : हालांकि भाजपा ने इस बात से स्पष्ट इंकार किया है कि श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई संबंध है, लेकिन भाजपा नेताओं के साथ उसके फोटो उसके भाजपा का करीबी होने की चुगली खाते हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक ने आरोप लगाया है कि त्यागी भाजपा का नेता है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ त्यागी की तस्वीरें दिखाते हुए सवाल उठाया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 22 उम्मीदवारों के नाम

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

Delhi Pollution : वायु प्रदूषण पर मंत्री गोपाल राय ने चेताया, केंद्र और राज्‍य सरकार से की यह अपील

Jammu Kashmir : कुलगाम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 सैनिक की मौत, 13 अन्य घायल

Odisha : दाना चक्रवात के दौरान लोगों से दुर्व्यवहार, 4 सरकारी अधिकारी सस्‍पैंड

આગળનો લેખ
Show comments