Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather update : कई राज्‍यों में बारिश की चेतावनी, मुंबई में टूटा 2 दशकों का रिकॉर्ड

Webdunia
गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (08:44 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल में बीते 24 घंटे में मुंबई में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिसने बीते 2 दशकों का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं मौसम विभाग ने देश के अन्‍य राज्‍यों बिहार, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस परेशान करना जारी रखेगी। हालांकि 26 सितंबर से मानसून के कमजोर होने से बारिश में कमी आएगी।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, तमिलनाडु में बारिश की संभावना जताई है। बिहार में बुधवार को पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से कई जगहों पर भारी बारिश हुई है। अगले 72 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों और गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे जानमाल के भारी नुकसान की आशंका है।

मुंबई में बारिश ने तोड़ा 2 दशकों का रिकॉर्ड : मुंबई में बुधवार को हुई भारी बारिश ने यहां बीते दो दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटे की बारिश ने तमाम इलाकों में भारी जलजमाव की स्थिति बना दी है। मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक मुंबई के तमाम हिस्सों में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण आवश्यक सुविधाओं के अलावा सभी दफ्तर बंद रहे। अगले कुछ घंटे में मुंबई के तमाम हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है। बारिश के कारण बेस्ट की 30 बसें जलजमाव में फंस गईं।

उत्तर बंगाल के जिलों में भारी बारिश की संभावना : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहीं स्थितियों के चलते उत्तर बंगाल के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। दार्जीलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है, जिससे नदियों में उफान आ सकता है और पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

अन्‍य राज्यों में भारी बारिश के आसार : कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।मौसम विभाग ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा में अगले कुछ घंटे में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा और गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। असम और मेघालय के भी कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली में उमस से लोग हुए परेशान : दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। यहां अधिकतम तापमान बढ़कर 37.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। आज से फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। हालांकि अक्टूबर में गर्मी और उमस के इस मौसम से छुटकारा मिलने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments