Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, कैसा रहेगा UP और MP में मौसम

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, कैसा रहेगा UP और MP में मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 30 मार्च 2024 (07:35 IST)
Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से 5 डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार हालांकि दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन शाम को बादल छा गए और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। शनिवार को भी दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
 
आईएमडी ने कहा कि 27 मार्च को दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है।
 
उत्तर प्रदेश में कैसा है मौसम : लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, जौनपुर समेत उत्तर प्रदेश के करीब 46 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर बादल गरजने, बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।
 
मध्यप्रदेश के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट : मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। भोपाल, ग्वालियर, रतलाम, सागर और मुरैना में हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को भी जबलपुर, सागर समेत राज्य के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

हालांकि राज्य में कई स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ रही है। दमोह में सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सतना, टीकमगढ़, उमरिया, गुना, शिवपुरी और मंडला में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारतीय नौसेना ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानियों को छुड़ाया