Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या केन्द्र मानेगा लिंगायत को हिन्दू धर्म से अलग करने की सिफारिश...

Webdunia
मंगलवार, 20 मार्च 2018 (17:20 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि वीरशैव लिंगायत धर्मावलंबियों को हिंदू धर्म से अलग मानने की कर्नाटक सरकार की सिफारिश को केंद्र स्वीकार नहीं करेगा। संसदीय कार्य राज्यमंत्री और भाजपा नेता मेघवाल ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार समाज में विद्वेष फैलाकर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए ओछी राजनीति कर रही है।


उन्होंने बताया कि यह मामला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल में महापंजीयक के कार्यालय के समक्ष आया था और उसने 14 नवंबर 2013 को गृह मंत्रालय को भेजी अपनी सिफारिश में कहा था वीरशैव-लिंगायत हिंदू धर्म से अलग नहीं है और तत्कालीन मनमोहन सरकार ने इसे स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांग्रेस की केंद्र की पिछली सरकार के फैसले के उलट यह सिफारिश की है।

उन्होंने कहा कि इस सिफारिश को मानते ही वीरशैव लिंगायत समुदाय के अनुसूचित जाति के लोग संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करेगी, मेघवाल ने कहा कि सरकार 2013 के फैसले में कोई बदलाव नहीं करेगी। कर्नाटक सरकार की यह सिफारिश राजनीति से प्रेरित है।

मेघवाल के साथ संवादददाता सम्मेलन में कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्यमंत्री रमेश जिगाजिनागी भी मौजूद थे। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने अलग से एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल पर कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रमुख राबर्ट क्लाइव की 'फूट डालो और राज करो' नीति अपना रहे हैं जो उनके ही खिलाफ जाएगी।

सिद्धारमैया अगले चुनाव में लोकप्रिय किसान नेता येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह चाल सफल नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments